जय माता दी!
सनातन संस्कृति की धरोहर हमारे मंदिर केवल पूजा के स्थान नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और श्रद्धा के प्रतीक हैं।
आज माँ दुर्गा के इस मंदिर की हालत देखकर मन दुखी हो जाता है। मंदिर की छत टूट चुकी है, दीवारें जर्जर हैं और मंदिर की मरम्मत व पुनर्निर्माण की आवश्यकता है।
जिस स्थान पर भक्त माँ के दर्शन करके शांति और शक्ति पाते हैं, उस स्थान को फिर से सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।
Kuldevi Maa Masuriya Bhawan Trust इस मंदिर के संरक्षण और पुनर्निर्माण के लिए सहयोग जुटाने का प्रयास कर रहा है।
हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार योगदान दें। आपका छोटा-सा सहयोग भी इस सेवा कार्य में महत्वपूर्ण हो सकता है।
आइए, माँ के दरबार को फिर से सँवारने के इस प्रयास में सहभागी बनें।
माँ के मंदिर के पुनर्निर्माण में सहयोग करें। जय माता दी!